ब्लॉकबस्टर ईद से पहले सलमान खान ने तोड़ा बॉलीवुड का सबसे बड़ा RECORD
on Sunday, May 27, 2018
|
 सलमान खान की रेस 3 का इंतज़ार फैन्स बेसब्री से कर रहे हैं और धीरे
धीरे फिल्म अपने रिकॉर्ड प्रदर्शन से पहले, छोटे मोटे रिकॉर्ड्स ऐसे ही
धराशाई करती जा रही है। फिल्म के ट्रेलर ने कुछ रिकॉर्ड्स पहले ही बनाए और
तोड़े हैं।
और अब खबर है फिल्म के पहले रिकॉर्ड की। दरअसल, खबर है कि फिल्म का
क्लाईमैक्स, बॉलीवुड का अब तक का सबसे बड़ा सेट है। जी हां, रेस 3 कितने
बड़े स्तर पर बनाई गई है, इसका अंदाज़ा इसी से लगा लीजिए।
गौरतलब है कि रेस 3 तकनीक के मामले में कोई भी औसत काम नहीं करना चाह
रही है। फिल्म के लिए 5 कैमरा सेट सिस्टम इस्तेमाल किया गया है जिससे कि
दर्शकों को बेहतरीन एक्सपीरियंस मिले।
फिल्म का क्लाईमैक्स अबू धाबी में शूट किया गया है और इसे शूट करने के लिए
तीन अगल युनिट बनाई गई थी। यानि कि तीन सेट पर एक साथ एक्टर्स अपना अपना
पार्ट शूट कर रहे थे।
इस एक्शन सीक्वंस को बॉलीवुड का सबसे लंबा चेज़ सीक्वंस भी कहा जा रहा
है। ऐसे ये तय है कि रेस 3 के क्लाईमैक्स ट्विस्ट काफी दिलचस्प होंगे।
यानि कि ईद का इंतज़ार अब और लंबा लगेगा।
|
Labels: