इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप लगातार अपने फीचर्स अपडेट करता रहा है. हाल ही में पैसे ट्रांसफर का ऑप्शन देने के बाद व्हाट्सऐप अब एक और नया फीचर लेकर आया है.  इस फीचर का नाम है क्लिक टू चैट. इसके जरिए आप किसी को भी उसका नंबर सेव किए बिना मैसेज कर सकते हैं. इससे पहले किसी को भी मैसेज भेजने से पहले उसका नंबर फोन में सेव करना जरूरी होता था. लेकिन अब इस नए फीचर के बाद आप किसी भी दोस्त से बिना उसका नंबर सेव किए चैट कर सकते हैं.

कैसे करें नए फीचर का इस्तेमाल 
इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए व्हाट्सऐप यूजर को एक लिंक बनाने की मंजूरी देता है जिसके जरिए यूजर उन बिना सेव किए गए कॉन्टेक्ट से चैट कर सकता है.
लिंक बनाने के लिए https://api.whatsapp.com/send?phone= का इस्तेमाल करें और उस कॉन्टैक्ट का फोन नंबर इंटरनेशनल फॉर्मेट में डालें. गौर करें फोन नंबर डालने के दौरान 0, ब्रैकेट या डैश नहीं होने चाहिए.

उदाहरण के लिए:
उपयोग करें: https://api.whatsapp.com/send?phone=15551234567
उपयोग न करें: https://api.whatsapp.com/send?phone=+001-(555)1234567


ऊपर दिए गए लिंक को क्लिक करने से उस (सेव न किए गए) कॉन्टैक्ट की चैट अपने आप खुल जाएगी. क्लिक टू चैट सुविधा फोन और डेस्कटॉप दोनों में काम करती है. वैसे एक चीज और ध्यान देने वाली है कि यह फंक्शन सिर्फ एक व्यक्ति से चैट करने के दौरान इस्तेमाल होता है.

ग्रुप चैट के लिए भी आए थे नए फीचर
इसकी सुविधा ग्रुप चैट के लिए अभी नहीं आई है. हाल ही में व्हाट्सऐप ने व्हाट्सऐप ग्रुप के लिए नए फीचर और अपडेट जोड़े थे. इस दौरान 5 बेहतर चीजें जोड़ी गई थीं. इसमें शामिल हैं ग्रुप डिस्क्रिप्शन, एडमिन कंट्रोल, ग्रुप कैच अप, पार्टिसिपेंट सर्च और एडमिन परमिशन.
इन अपडेटेड फीचर्स के बाद यूजर किसी भी ग्रुप को हमेशा के लिए छोड़ पाएंगे. इसका मतलब है कि अब जिस ग्रुप को वह हमेशा के लिए छोड़ देंगे उन्हें फिर से उस ग्रुप में जोड़ा नहीं जा सकेगा. इसके साथ ही जिन लोगों ने ग्रुप बनाया है उन्हें अब हटाया नहीं जा सकेगा. इसके साथ ही यूजर ग्रुप में हुई बातचीत में उस मैसेज को फौरन ढूंढ सकेंगे जिसमें उनका जिक्र हुआ होगा.
एक और अपडेट का नाम है 'Restrict Group', इसके जरिए व्हाट्सऐप ग्रुप एडमिन ग्रुप में मैसेज भेज सकता है. इस मैसेज को सभी ग्रुप के सदस्य देख सकेंगे और इसका जवाब सिर्फ ग्रुप एडमिन ही दे पाएगा.
सलमान खान की रेस 3 का इंतज़ार फैन्स बेसब्री से कर रहे हैं और धीरे धीरे फिल्म अपने रिकॉर्ड प्रदर्शन से पहले, छोटे मोटे रिकॉर्ड्स ऐसे ही धराशाई करती जा रही है। फिल्म के ट्रेलर ने कुछ रिकॉर्ड्स पहले ही बनाए और तोड़े हैं। और अब खबर है फिल्म के पहले रिकॉर्ड की। दरअसल, खबर है कि फिल्म का क्लाईमैक्स, बॉलीवुड का अब तक का सबसे बड़ा सेट है। जी हां, रेस 3 कितने बड़े स्तर पर बनाई गई है, इसका अंदाज़ा इसी से लगा लीजिए।

गौरतलब है कि रेस 3 तकनीक के मामले में कोई भी औसत काम नहीं करना चाह रही है। फिल्म के लिए 5 कैमरा सेट सिस्टम इस्तेमाल किया गया है जिससे कि दर्शकों को बेहतरीन एक्सपीरियंस मिले। 
 
फिल्म का क्लाईमैक्स अबू धाबी में शूट किया गया है और इसे शूट करने के लिए तीन अगल युनिट बनाई गई थी। यानि कि तीन सेट पर एक साथ एक्टर्स अपना अपना पार्ट शूट कर रहे थे। 
इस एक्शन सीक्वंस को बॉलीवुड का सबसे लंबा चेज़ सीक्वंस भी कहा जा रहा है। ऐसे ये तय है कि रेस 3 के क्लाईमैक्स ट्विस्ट काफी दिलचस्प होंगे। यानि कि ईद का इंतज़ार अब और लंबा लगेगा।

जीमेल सबसे इस्तेमाल होने वाला मेल है. हाली में गूगल ने इसमें कई नये फीचर लाये है। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कैलिफोर्निया में आयोजित सालाना आई/ओ डिवेलेपर कॉन्फ्रेंस में अपनी ईमेल सर्विस जीमेल स्मार्ट कंपोज़ नाम के नये फीचर का ऐलान कर दिया है। जीमेल पर आर्टिफिशल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग की मदद से कुछ लिखने से पहले आपको आगे शब्द लिखने में मदद करेगा । इसे कंपनी स्मार्ट कंपोज का नाम दे रही है। यह फीचर भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी पर आधारित होगा। इस फीचर के जरिए यूजर्स के लिए पहले की तुलना में ईमेल भेजना और ड्राफ्ट करना ज़्यादा तेज होगा। इसे स्पेलिंग और टाइपिंग गलतिया कम हो जाएगी । तो स्मार्ट कंपोज की सेटिंग जीमेल में कैसे करते है ये देखते है । इसके लिए सेटिंग में जाये। उसके बाद Try new जीमेल. क्लिक करे पिछले महीने ही गूगल ने जीमेल के डेस्कटॉप और मोबाइल प्लैटफॉर्म में बड़े बदलाव किए थे। इनमें एआई बेस्ड- फीचर्स जैसे स्मार्ट रिप्लाई, ईमेल स्नूज़िंग और नज़िंग जैसे फीचर्स जारी किए थे। अगर आपको नया जीमेल पसंद नहीं आया तो उसे फिर से सीटिंग चेंज कर सकते है. उसके बाद फिर से सेटिंग में जाये। वहां और एक सेटिंग का ऑप्शन होगा। वहां क्लिक करे। सेटिंग ऑप्शन ओपन होने के बाद आप genral tab क्लिक करे और निचे देखे 'experimental एक्सेस' का ऑप्शन , वहां टिक करे. अब आपकी स्मार्ट कंपोज़ की सेटिंग हो गयी। अब कंपोज़ मेल पर क्लिक करे और जिसे मेल भेजना है उसका मेल ID टाइप करे, और मेल टाइप करे.
How to Recharge Mobile Number Using Facebook App -फेसबुक मोबाइल रिचार्ज करने का तरीका

How to Recharge Mobile Number Using Facebook App -फेसबुक मोबाइल रिचार्ज करने का तरीका
How to use Google Maps offline? बिना इंटरनेट के गूगल मैप कैसे देखे
इस  वीडियो  में  हिंदी  में  बताया  गया  है.   के  गूगल  मैप  से  लाइव  मैप  डाउनलोड  करे  के  उसे  ऑफलाइन  कैसे  use  करे

Powered by Blogger.